Loading...

  • Wednesday June 07,2023

अफगानिस्तान में रह रहे भारतीयों के लिए सलाह,कमर्शल फ्लाइट्स से भारत लौटने की सलाह

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालत के बीच भारत अपने नागरिकों को वहां से निकल जाने की सलाह दे चुका है। विदेश मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बताया गया कि नागरिकों को कमर्शल साधनों से से खुद निकलने को कहा गया है। सरकार की ओर से निकासी की कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं की गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ''हम घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हम सुरक्षा के बिगड़ते हालात को लेकर चिंतित हैं। काबुल में हमारे मिशन ने भारतीय नागरिकों के लिए अडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें कमर्शल फ्लाइट्स से भारत लौटने की सलाह दी गई है।'' उन्होंने कहा कि मजार-ए-शरीफ के कांसुलेट से सभी भारतीय अधिकारियों को बुला लिया गया है। हालांकि, यह अस्थायी व्यवस्था है और स्थानीय स्टाफ के जरिए कांसुलेट काम करता रहेगा।

0 Comments