Loading...

  • Friday March 29,2024

जनता सेना विकास और आधूनिकता में करती हैं विश्वास : भीण्डर

Snow
Snow
Snow

भटेवर । वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भलें ही तारीख की घोषणा नही हुई है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के नेता अभी से तैयारियों में लग गए है। उपचुनाव को लेकर नेता बैठको के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मझबुत करनें लग गए है। इसी के चलतें मीठानीम में लूणेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में रविवार को जनता सेना नांदवेल मंडल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जनता सेना संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत ने की। विशिष्ठ अतिथि युवा प्रभारी प्रणवीर सिंह भीण्डर, भीण्डर प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, भीण्डर पालिकाध्यक्ष निर्मला भोजावत आदि थे। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में रणधीर सिंह भीण्डर ने कल्प वृक्ष का पौधारोपण भी किया। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा की जनता सेना प्रत्येक कार्यकर्ता से जुड़ी हुई पार्टी है। जिसमें सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह रहते हुए विधानसभा के प्रत्येक गांव, ढाणी से लेकर कस्बे में समस्याओं का समाधान, क्षेत्र का विकास तथा लोगों को आधूनिकता के साथ जोडऩे में विश्वास रखते है। संगठन को मजबूत करने के लिए धरातल पर बैठा कार्यकर्ता व ग्रामीण की सूननी हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा बैठक में पंचायत वार संगठन व विकास कार्यों पर चर्चा हुई। आगामी चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं की तैयारी पर भी चर्चा हुई। सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री सज्जन सिंह, शिव सिंह शक्तावत, मण्डल अध्यक्ष पन्नालाल डांगी, कमलेन्द्र सिंह शक्तावत, रमेश नागदा एवं केसर सिंह, युवा जनता सेना प्रदेश अध्यक्ष जीवन मेनारिया, जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह राठौड़, उप प्रधान मदन मीणा, रघुवीर सिंह चौहान, पूर्व उप प्रधान देवीलाल जाट के अलावा माल की टूस, मजावड़ा, गूंपड़ी, मोड़ी, टूस डांगियान, रामज, शीशवी, परमदा व नांदवेल ग्राम पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री सज्जन सिंह राणावत ने किया।

0 Comments