Loading...

  • Friday March 29,2024

भागवत कथा में गोवर्धन पूजा के साथ भगवान की लगाया छप्पन भोग

छोटीसादड़ी। नगर के निकटवर्ती गांव मलावदा में नीमच रोड स्थित पारीक भवन के विशाल प्रांगण में मांगीबाई वैष्णव व ग्रामवासियों की ओर से हो रही सात दिवसीय भागवत कथा में पांचवे दिन कथा व्यास से आचार्य ओमप्रकाश वैष्णव ने गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई।रमेश पारीक ने बताया कि आचार्य द्वारा कथा व्यास में बाल कृष्ण की अनेकों बाल लीलाओं का वर्णन करने के पश्चात गोवर्धन पूजा एवं इन्द्र के मान मर्दन की दिव्य कथा विस्तार से सुनाई। इस अवसर पर गिरिराज महाराज के समक्ष सुंदर छप्पन भोग के दर्शन कराये गये। उन्होंने यह भी बताया कि जहां सत्य एवं भक्ति का समन्वय होता है, वहां भगवान का आगमन अवश्य होता है। गाय की सेवा एवं महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक हिन्दू परिवार में गाय की सेवा अवश्य होनी चाहिए। क्योंकि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गाय का दूध अमृत के समान बताया। गोवर्धन भगवान की पूजा सभी भक्तों को आचार्य द्वारा विधि विधान से कराई गई। कथा व्यास से संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर .....मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं मेरे वीर नांप मानै मेरो मनुवा, श्री गोवर्धन महाराज-महाराज तिहारे माथे मुकुट विराज रयौ आदि अनेकों मनमोहक भजन सुनाकर भक्तों को झूमने एवं नृत्य करने को विवश कर दिया। आरती के पश्चात सभी को छप्पन भोग का दिव्य प्रसाद वितरित कराया गया।इस अवसर पर आसपास के गांवों से महुडिया ,बरेखन, गोमाना, गागरोल ,नाराणी ,अचारी ,करजू, बागदरी ,चारलिया ,भाटखेडा सेमरडा, छोटी सादडी आदि गांवो के श्रद्धालु मौजूद रहे । 

0 Comments