Loading...

  • Wednesday June 07,2023

भिंडर पंचायत समिति में जनता सेना का दूसरी बार बना बोर्ड, क्षेत्र गूंज उठा महाराज के जयकारों से

Snow
Snow
Snow
Snow

उदयपुर जिले की सबसे चर्चित पंचायत समिति भिंडर में गुरुवार को हुए प्रधान के चुनाव में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कोई कुबेर सेना,भाजपा व कांग्रेस का मिलन की बात कहता रहा। लेकिन अचानक कांग्रेस के चंद्र प्रकाश मेनारिया ने प्रधान पद पर अपना नामांकन भर दिया।  जिससे सभी कयासों पर अचानक विराम लग गया। हालांकि जनता सेना की ओर से दो नामांकन किए गए जिसमें पहला हरि सिंह सोनीगरा, दूसरा मदन लाल मीणा, तो वहीं निर्दलीय कुबेर सिंह चावड़ा ने नामांकन किया जिसके बाद जनता सेना के मदन लाल मीणा ने अपना नाम वापस ले लिया। जिससे जनता सेना के हरि सिंह सोनीगरा, कांग्रेस के चंद्र प्रकाश मेनारिया व निर्दलीय कुबेर सिंह चावड़ा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। जिसमें जनता सेना के हरि सिंह सोनीगरा को 9 , कांग्रेस के चंद्र प्रकाश मेनारिया को 3, निर्दलीय कुबेर सिंह चावड़ा को 4 मत मिले। मतगणना के बाद जनता सेना के हरि सिंह सोनीगरा ने 5 मतों से जीत दर्ज कि।  जीत के बाद जनता सेना के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया। वहीं पंचायत समिति परिसर के बाहर जमा जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने मारा साहब जिंदाबाद के नारे लगाए। 

4 Comments

jai janta sena

Ganpat singh Rathore

December 10,2020 at 8:40 pm

jai janta sena

Ganpat singh Rathore

December 10,2020 at 8:40 pm

jay janta sena

shankar dangi

December 10,2020 at 10:18 pm

jai janta sena

Suresh kharol

December 11,2020 at 12:18 pm