भरैव कांग्रेस इकाई अध्यक्ष ने भाजपा का दामन थामा
लसाड़िया। लसाड़िया पंचायत समिति के भरेव ग्राम पंचायत के पुर्व उपसरपंच व कांग्रेस इकाई अध्यक्ष ने भाजपा का द
Loading...
उदयपुर। पंचायत चुनाव को लेकर उदयपुर के आर्ट्स कॉलेज में आज हुई मतगणना के बाद आंकड़ों की गलतफहमी के चलते डिजिटल मीडिया से लेकर आम लोगों तक में गए आंकड़ो में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटों वाली पार्टी माना गया और भाजपा को दूसरे नम्बर की पार्टी माना गया। लेकिन ऐसा है नही, दअरसल मतगणना के बाद विभाग के कुछ कार्मिको ने जल्दबाजी ने आंकड़ो को लिखते वक्त भूल कर दी। विभाग ने जारी किए लिखित आंकड़ो में कुल 17 सीट वाली सायरा पंचायत समिति में 9 सीटे कांग्रेस और 8 सीटे भाजपा के जीतता हुआ बताते हुए कांग्रेस को बहुमत वाला मैसेज डाला। विभाग के मैसेज के बाद डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया में भी आम लोगों से लेकर पत्रकारों और ज्यादातर नेताओ ने भी सायरा में कांग्रेस को सर्वाधिक सीटों वाली पार्टी मानते हुए वहां पर अगला बोर्ड कांग्रेस का होने लिखा। हुआ यूं कि, लिखते वक्त भाजपा के बजाय कांग्रेस के आगे 8 के बजाय 9 लिख दिया गया। बाकी छोटी सी भूल के चलते पूरे इलाके में यह गलत जानकारी गई की सायरा में कांग्रेस का बोर्ड होगा जबकि कुल 17 में से 9 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है,जो बहुमत के लिए पर्याप्त है ऐसे में अगला बोर्ड भाजपा का ही होगा। आपको बता दे कि 17 सीटे में से 9 सीटो पर भाजपा और 8 सीटो पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय हुई है।
लसाड़िया। लसाड़िया पंचायत समिति के भरेव ग्राम पंचायत के पुर्व उपसरपंच व कांग्रेस इकाई अध्यक्ष ने भाजपा का द
उदयपुर जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में लकड़वास में हो रही चोरियों के मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस से
उदयपुर जिला परिषद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 8 से भाजपा सदस्य ममता कुंवर पंवार ने जिला प्रमुख के लिए नाम
लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हो
December 10,2020 at 8:16 am
सही सही जानकारी दो
December 10,2020 at 8:17 am
आंकड़े आपके गलत है, सायरा मे कांग्रेस का बोर्ड ही बना है, कृपया अधूरी जानकारी के साथ कोई समाचार मत देवे!
December 10,2020 at 1:15 pm
sir ye Sahi news hai kya
Kesa Ram Gameti
December 08,2020 at 10:12 pm