Loading...

  • Friday March 29,2024

Fiji: चीन के राजनयिकों का हिंसक हमला, ताइवान का अधिकारी गंभीर रूप से घायल

सूवा। चीन अब अपनी खीज अन्य देशों में भी निकालने लगा है। ताइवन से उसकी दुश्मनी जगजाहिर है। प्रशांत महासागरीय देश फिजी में हाल में हुई एक घटना चौंकाने वाली है। यहां पर ताइवान के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

New Zealand Election : जेसिंडा आर्डर्न को मिली बड़ी जीत, पीएम मोदी ने दी बधाई

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताइवान के अधिकारी के स‍िर पर गंभीर चोट आई है। इस घटना से चीन और ताइवान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। फिजी में दोनों ही देश अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि चीनी अफसर के हिंसक हमले की यह घटना 8 अक्‍टूबर को सूवा के एक होटल में बनाए ताइपे ट्रेंड ऑफिस के र‍िसेप्‍शन पर हुई।

ब्रिटेन की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चीनी दूतावास से जुडे़ दो अधिकारी बिना किसी बुलावे के होटल पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों की वीडियो तैयार करने लगे। इन लोगों में फिजी सरकार के दो मंत्री भी थे। इसके साथ अन्‍य देशों के राजनयिक,अंतरराष्‍ट्रीय एनजीओ और चीनी समुदाय के लोग भी थे। चीनी अधिकारियों की इस तरह की हरकत से नाराज ताइवान के प्रतिनिधिमंडल दल के एक सदस्‍य ने उन्‍हें वहां से जाने को कहा। इस पर चीनी अधिकारी ने जाने से मना कर दिया।

ताइवान का अधिकारी गंभीर रूप से घायल

इसके बाद होटल के बाहर दोनों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें ताइवान का अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। होटल के स्‍टाफ ने जब पुलिस को बुलावा भेजा तो चीनी अधिकारियों ने राजनयिक छूट का हवाला दे दिया। बाद में चीनी दूतावास के अफसरों ने बयान जारी कर कहा कि ताइवान नेशनल डे कार्यक्रम अवैध है।

Pakistan: सिंध प्रांत में भूमिगत जहरीली गैस के कारण छह श्रमिकों की मौत

चीनी दूतावास के अनुसार इस तरह के कार्यक्रम चीन के एक चीन नीति के खिलाफ है। ताइवान के अफसरों की प‍िटाई करने वाले चीन ने उल्‍टे ताइवान पर आरोप लगाया है कि उसने उकसावे वाली कार्रवाई की। चीन ने दावा किया कि उनका अधिकारी भी इस मारपीट में घायल हुआ है। फिजी पुलिस के अनुसार चीनी अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Read More

0 Comments